पूर्णिया, जून 28 -- Purnia News पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। कला भवन नाट्य विभाग द्वारा प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को आयोजित होने वाले कलाकारों का मंच कार्यक्रम के तहत इस बार दो नाटकों 'सीता स्वयंवर' और 'सिंहासन' का प्रभावशाली मंचन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कलाभवन स्थित सुधांशु रंगशाला में किया गया, जहां बड़ी संख्या में रंगकर्मी, कला प्रेमी और दर्शक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत आयोजक एवं चर्चित रंगकर्मी तथा बिहार कला पुरस्कार भिखारी ठाकुर अवार्ड से सम्मानित विश्वजीत कुमार सिंह के स्वागत संबोधन से हुई। उन्होंने कहा कि इस मासिक मंच के माध्यम से स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिल रहा है तथा कला भवन पूर्णिया की सांस्कृतिक एवं रंगमंचीय पहचान को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। पहली प्र...