पूर्णिया, जून 27 -- Purnia News जानकीनगर, एक संवाददाता। जानकीनगर थाना क्षेत्र के चर्चित 16 वर्षीय करण कुमार हत्याकांड में घटना के 48 घंटे बाद भी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच में जुटी है, वहीं हत्या के कारणों का भी अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मृतक के गायब मोबाइल फोन की कॉल डिटेल रिकॉर्ड और टावर लोकेशन खंगाल रही है तथा उसके दोस्तों से पूछताछ कर सुराग जुटाने का प्रयास कर रही है। मृतक के पिता अमरेंद्र महतो के लिखित आवेदन पर पांच नामजद लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना के बाद पूरे बनमनखी अनुमंडल क्षेत्र में मामले को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव चकमका पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अंतिम दर्शन के लिए सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ ...