पूर्णिया, जून 27 -- Purnia News पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शुक्रवार को ओरेंज अलर्ट के बीच सुबह बादल छाए रहने के कारण मौसम सुहावना बना रहा। सुबह-सुबह मौसम में ठंडक के कारण विगत चार दिनों से तपतपाती धूप एवं उमस भरी गर्मी से राहत मिली। हालांकि दिन चढ़ते ही फिर से उमस भरी गर्मी बरकरार रही। उमस भरी गर्मी के कारण लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। उमस भरी गर्मी से बचाव के लिए पेड़ की छांव में बैठकर लोगों को गर्मी से राहत मिली। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के सहायक वैज्ञानिक राकेश कुमार के अनुसार 26 जून , 27 जून एवं 28 जून को ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यह भी पढ़ें- Purnia News ओरेंज अलर्ट के बीच बादल, तापमान 35.7 डिग्री जबकि 29 जून ...