पूर्णिया, जून 28 -- Purnia News पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शनिवार को ओरेंज अलर्ट के बीच सुबह सुबह बादल छाए रहने के कारण मौसम सुहावना बना रहा। सुबह-सुबह मौसम में ठंडक के कारण विगत चार दिनों से तपतपाती धूप एवं उमस भरी गर्मी से राहत मिली। हालांकि दिन चढ़ते ही फिर से उमस भरी गर्मी बरकरार रही। उमस भरी गर्मी के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह हल्की बूंदाबांदी होने से मौसम सुहावना हो गया। इसके बाद उमस भरी गर्मी से लोग परेशान दिखे। बचाव के लिए पेड़ की छांव में बैठकर लोगों को गर्मी से राहत मिली। शनिवार को उमस भरी गर्मी से लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- Purnia News ऑरेंज अलर्ट : छाए बादल, बारिश नदारद गर्मी के कारण किसानों को धान रोपनी की चिंता सताने लगी है। मौसम विभाग के सहायक वैज्ञानिक राकेश कुमार ...