पूर्णिया, जून 30 -- Purnia News पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। 92 वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी मेहनत, संघर्ष और प्रतिभा का परचम लहराने वाले 27 पदक विजेताओं का जिला एथलेटिक संघ की ओर से भव्य सम्मान समारोह आयोजित कर अभिनंदन किया गया I इस अवसर पर सभी खिलाड़ियों को माला और मोमेंटो के साथ मिठाई खिलाकर बधाई दी गई I संघ के मुख्य संरक्षक डॉक्टर ए के गुप्ता ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना कर आशीर्वाद दिया I अध्यक्ष नीलम अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष सभी खिलाड़ियों ने अपने कौशल के दम पर सबसे अधिक 27 मेडल लिए, जिसमें 12 गोल्ड 7 सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं I महिला शक्ति के रूप में बालिकाओं ने 21 जबकि बालकों को 6 मेडल मिले, इसके साथ ही टीम के कोच और मैनेजर को भी मोमेंटो से सम्मानित किया गया I उन्होंने ज...