पूर्णिया, जून 30 -- Purnia News पूर्णिया, कार्यालय प्रतिनिधि। बार एसोसएिशन के अधिवक्ता तहसीनुल हसन के निधन पर सभी अधिवक्ताओं ने मंगलवार को न्यायिक कार्यों से स्वयं को अलग रखा। इसके कारण कोर्ट का कामकाज पूरी तरह ठप रहा। निधन पर संघ की ओर से लॉयर्स मीटिंग हॉल में शोक सभा आयोजित की गई जिसमें बड़ी संख्या में अधिक्ताओं ने भाग लेकर श्रद्धांजलि अर्पित की। संघ के पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने दिवंगत के निधन को अधिवक्ता समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उधर न्यायिक पदाधिकारियों ने शोकसभा कर दिवंगत अधिवक्ता को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...