पूर्णिया, जून 30 -- Purnia News धमदाहा, एक संवाददाता। राजकीय डिग्री महाविद्यालय संझा घाट धमदाहा में आगामी सप्ताह से नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत होने जा रही है। महाविद्यालय प्रशासन ने नामांकन प्रक्रिया को अंतिम चरण में पहुंचाते हुए नियमित कक्षाएं शुरू करने की तैयारी तेज कर दी है। महाविद्यालय के प्राचार्य एस.के. उपाध्याय ने बताया कि नामांकन के लिए जारी पहली सूची के आधार पर 350 छात्रों का नामांकन पूरा किया जा चुका है। वहीं दो दिन पूर्व प्रकाशित दूसरी सूची के आधार पर नामांकन कार्य जारी है। उन्होंने बताया कि प्रिंटर में तकनीकी खराबी आने के कारण मंगलवार को नामांकन कार्य कुछ समय के लिए बाधित रहा, बावजूद इसके दूसरी सूची के लगभग 200 छात्रों के नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। यह भी पढ़ें- अगले सप्ताह से राजकीय डिग्री महाविद्यालय में शुरू होगा शैक्षण...