पूर्णिया, अक्टूबर 8 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय द्वारा विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर विभागों के शिक्षकों के शैक्षणिक एवं शिक्षण-कौशल के उन्नयन के उद्देश्य से प्रथम फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन 9 से 14 अक्टूबर तक किया जायेगा। यह कार्यक्रम राज्यपाल सह कुलाधिपति सचिवालय लोक भवन पटना तथा एमएमटीटीसी बीआरए बिहार विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आयोजित किया जा रहा है। इस प्रोग्राम का मुख्य विषय इंफोरमेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंश इन हाईयर एजुकेशन है। कार्यक्रम के माध्यम से उच्च शिक्षा में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रभावी एवं शैक्षणिक उपयोग, शिक्षण-पद्धति में नवाचार तथा शिक्षकों की दक्षता एवं क्षमता-विकास पर विशेष जो...