पूर्णिया, अगस्त 29 -- Purnia News: पूर्णिया। पूर्णिया जिले में शुक्रवार को 7764 एलपीजी गैस सिलिंडर का वितरण किया गया। अपर समाहर्ता-सह-जिला आपूर्ति पदाधिकारी रवि शंकर उरांव के अनुसार कुल‌ 8198 गैस उपभोक्ताओं द्वारा डिमांड किया गया। संबंधित एजेंसियों द्वारा नियमानुसार जिले में कुल 7764 एलपीजी गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को वितरित किया गया है। अभी भी एजेंसियों के पास कुल 13672 गैस सिलेंडर स्टॉक में उपलब्ध है। जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि उपभोक्ताओं के हितों से किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शत-प्रतिशत होम डिलीवरी सुनिश्चित करने का निर्देश जिले के सभी गैस एजेंसियों एवं वितरकों को दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...