पूर्णिया, अक्टूबर 2 -- Purnia News: पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। शराबबंदी कानून के अनुपालन एवं अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुफस्सिल थाना पुलिस ने बेलौरी में छापेमारी कर 64.5 लीटर विदेशी शराब बरामद की। हालांकि, पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही आरोपी तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।मुफस्सिल थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बेलौरी शीतला मंदिर के समीप एक परिसर में अवैध रूप से शराब छिपाकर रखी गई है। सूचना के सत्यापन के बाद थानाध्यक्ष विवेक कुमार, एसआई रवींद्र तिवारी एवं सशस्त्र पुलिस बल के जवानों की टीम ने मौके पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान शीतला मंदिर के समीप सिंटू कुमार के घर के पीछे से विभिन्न ब्रांडों की कुल 64.5 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। पुलिस के पहुंचने की भनक लग...