पूर्णिया, नवम्बर 7 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। आत्मा के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय किसान मेला-सह-कृषि प्रदर्शनी का शुक्रवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। इस संबंध में जिला कृषि पदाधिकारी विजय रंजन ने बताया कि जिले के विभिन्न प्रखंडों से 600 किसानों ने किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी में भाग लिया। मेले में कृषि विभाग के जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों और कर्मियों की सक्रिय सहभागिता रही। समापन दिवस पर आयोजित तकनीकी सत्र में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. गोविंद कुमार ने किसानों को रबी फसलों की वैज्ञानिक खेती, बेहतर उत्पादन तकनीक तथा उर्वरकों के संतुलित उपयोग की जानकारी दी। उन्होंने मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने और उत्पादकता बढ़ाने के लिए वैज्ञानिक कृषि पद्धतियां अपनाने पर जोर दिया। वहीं, डॉ. संगीता मेहत...