Purnia News: 47 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक जब्त
पूर्णिया, अक्टूबर 28 -- Purnia News: केनगर, एक संवाददाता। सदर एसडीपीओ-2 डॉ. गौरव कुमार के नेतृत्व में चम्पानगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 47 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से एक काले रंग की पल्सर बाइक भी जब्त की है। गिरफ्तार युवक की पहचान अररिया जिले के बौंसी बसेटी थाना क्षेत्र के बौंसी गांव निवासी तेज नारायण ठाकुर के 22 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार ठाकुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, मंगलवार की शाम चम्पानगर थाना क्षेत्र के सिंधिया हड़मा टोला मार्ग स्थित पुल के पास बाइक सवार राहुल कुमार ठाकुर को रोककर तलाशी ली गई। इस दौरान उसकी फुल पैंट की जेब से 47 ग्राम स्मैक बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जब्त बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 11 बीएच 4451 बताया गया है। चम्पान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.