पूर्णिया, जुलाई 22 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बुधवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहने और रुक-रुक कर हुई बारिश से मौसम सुहावना बना रहा। हालांकि बीच-बीच में तेज धूप निकलने से उमस भरी गर्मी भी लोगों को परेशान करती रही। शाम करीब चार बजे हुई झमाझम बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम के बदलते मिजाज के कारण दिनभर कभी धूप, कभी बादल और कभी रिमझिम फुहार का दौर चलता रहा। इस बीच हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन जलजमाव ने मुश्किलें बढ़ा दीं। बुधवार को जिले में कुल 32 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। बारिश के बाद शहर के कई गली-मोहल्लों में जलजमाव हो गया। कई जगहों पर नाला व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़कों पर पानी भर गया और लोगों को गंदे पानी...