पूर्णिया, अक्टूबर 29 -- Purnia News: पूर्णिया,हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया की जीवनरेखा सौरा नदी के तट पर वर्षों से जमा कचरे, प्लास्टिक और मेडिकल वेस्ट को हटाने की माँग को लेकर सौरा बचाओ अभियान के संस्थापक सदस्य शौर्य राय ने 3 से 24 अक्टूबर के बीच कई बार नगर निगम एवं जिला प्रशासन को आवेदन देकर समस्या से अवगत कराया। लेकिन अब तक कचरे की समुचित सफाई होती नहीं दिख रही है। इसको लेकर पूर्णिया के युवाओं द्वारा शनिवार 31 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक थाना चौक पूर्णिया में एकदिवसीय भूख हड़ताल की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...