पूर्णिया, अक्टूबर 28 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। 31 अक्टूबर को जिले के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में स्वच्छता हमारी संस्कृति थीम पर मासिक अभिभावक शिक्षक बैठक आयोजित की जायेगी। स्वाथ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं उत्तरदायित्वपूर्ण व्यवहार की भावना विकसित करने को लेकर बैठक में मंथन किया जायेगा। इस संदर्भ में प्राथमिक शिक्षा के निदेशक कुमार निशांत विवेक ने जिला शिक्षा पदाधिकारी रवीन्द्र कुमार प्रकाश के साथ जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समग्र शिक्षा को पत्र जारी कर निर्देशित किया है। जारी पत्र में उल्लेख किया गया है कि प्रारंभिक विद्यालयों के छात्रों में स्वच्छता, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं उत्तरदायित्वपूर्ण व्यवहार की भावना विकसित करने तथा विद्यालय और समुदाय की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 31 अक्टूबर शनिवार को ...