Purnia News: 30 फरियादियों ने डीएम को बताई अपनी समस्याएं
पूर्णिया, जुलाई 10 -- Purnia News: पूर्णिया। सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत शुक्रवार को जिला मुख्यालय में जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार द्वारा आमजनों की समस्याएं सुनीं गई तथा त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए फरियादियों द्वारा कुल 30 आवेदन देकर अपनी-अपनी शिकायतें एवं समस्याएं जिला पदाधिकारी के समक्ष रखी गयी। आवेदनों का गहन अवलोकनोपरान्त जिलाधिकारी द्वारा त्वरित कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को जिला मुख्यालय, अनुमंडल, प्रखंड एवं पंचायतों में संबंधित अधिकारियों द्वारा नियमित रूप से किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.