पूर्णिया, नवम्बर 28 -- Purnia News: बनमनखी, एक संवाददाता। बनमनखी स्थित गोरेलाल मेहता महाविद्यालय (जीएलएम कॉलेज) में 30 नवंबर से भारतीय ज्ञान प्रणाली विषय पर छह दिवसीय संकाय विकास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मदन मोहन मालवीय शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र (एमएमटीटीसी) मुजफ्फरपुर की ओर से प्रायोजित इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के विद्वान भौतिक एवं ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर व्याख्यान देंगे। कार्यक्रम की संयोजक डॉ. शारदा वंदना ने बताया कि इसमें 50 प्राध्यापक भौतिक रूप से तथा सैकड़ों प्राध्यापक ऑनलाइन माध्यम से भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत केवल दो महाविद्यालयों को इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम के आयोजन का अवसर मिला है, जिसमें जीएलएम कॉलेज, बनमनखी भी शामिल है। यह महाविद्यालय के लिए गौरव की बात है। कार्यक्रम...