पूर्णिया, सितम्बर 29 -- Purnia News: धमदाहा, एक संवाददाता। धमदाहा थाना के ठीक सामने गोल्ड हाउस ज्वेलरी दुकान में गैस कटर से ताला और लॉकर काटकर 28 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी के मामले में घटना के पांचवें दिन भी पुलिस को कोई ठोस सफलता नहीं मिली है। पुलिस की जांच फिलहाल एफएसएल टीम द्वारा घटनास्थल से लिए गए नमूनों की जांच रिपोर्ट और मोबाइल डंप डाटा पर टिकी हुई है। घटना के बाद से पुलिस लगातार विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। 9 जुलाई 2026 की रात चोरों ने धमदाहा थाना से करीब 200 मीटर की दूरी पर मुख्य चौराहे से कचहरी जाने वाली सड़क पर स्थित दुकानों को निशाना बनाया था। रात करीब 1:30 बजे चोरों ने आभूषण दुकान का ताला काटकर नकदी और आभूषण चोरी किए थे। इसके बाद कपड़े की दुकान से करीब 75 हजार रुपये नकद और लगभग एक लाख रुपये के कपड़े तथा मोबाइल एसेस...