पूर्णिया, अगस्त 24 -- Purnia News: पूर्णिया, वरीय संवाददाता। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में जिला चयन समिति की बैठक की गयी, जिसमें नए जनवितरण प्रणाली विक्रेताओं के लाइसेंस के लिए अनुमंडल पदाधिकारी बनमनखी एवं बायसी द्वारा प्राप्त औपबंधिक मेधा सूची पर गहन विचार-विमर्श किया गया। विचारोपरांत चयन समिति द्वारा सर्वसम्मति से सूची को अनुमोदित किया गया। अनुमोदन के बाद औपबंधिक मेधा सूची प्रकाशित की गई है। यह सूची अनुमंडल पदाधिकारी बनमनखी और बायसी के सूचना पट्ट के साथ साथ साथ पूर्णिया जिला के एनआईसी की वेबसाइट तथा जिला आपूर्ति पदाधिकारी के सूचना पट्ट पर प्रकाशित की गई है। अनुमंडल बायसी एवं अनुमंडल बनमनखी के संबंधित आवेदक सूची को अनुमंडल बायसी एवं बनमनखी कार्यालय के सूचना पट्ट पर देख सकते हैं। आवेदक प्रकाशित मेधा सूची पर दावा आपत्ति 28 अग...