Purnia News: 27 अक्टूबर से भारी वर्षा और वज्रपात का अलर्ट
पूर्णिया, अक्टूबर 26 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया प्रमंडल में 27 अक्टूबर से 1 नवंबर तक मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान विभाग ने राज्य में वर्षा की गतिविधियों में उल्लेखनीय वृद्धि की संभावना जताते हुए भारी से अति भारी वर्षा, मेघगर्जन, वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र धीरे-धीरे शक्तिशाली होकर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। इसके प्रभाव से बिहार में पूर्वी हवाओं के साथ नमी बढ़ेगी। इस दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा, जबकि कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश होने की आशंका है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: 27 अक्टूबर से भारी वर्षा और वज्रपात का अलर्ट लगातार बार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.