Purnia News: 26 नवंबर को मनाया जाएगा महापरिनिर्वाण दिवस
पूर्णिया, नवम्बर 22 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। संतमत सत्संग आश्रम मधुबनी के पूर्व व्यवस्थापक स्मृतिशेष स्वामी चंद्रानंद बाबा उर्फ रामचंद्र बाबा का छठा महापरिनिर्वाण दिवस 26 नवंबर को मनाया जाएगा। इस अवसर पर आश्रम परिसर में एक दिवसीय संतमत सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उक्त जानकारी संतमत सत्संग आश्रम मधुबनी समिति के अध्यक्ष कुमार उत्तम सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर आयोजित विशेष सत्संग में भागलपुर के कुप्पाघाट से स्वामी स्वरूपानंद जी महाराज सहित कई साधु-संत शामिल होंगे। कार्यक्रम दो पालियों में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान संतों के प्रवचन और सत्संग के माध्यम से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक संदेश दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- Munger News: नयागांव आश्रम में 28 नवंबर से से दो दिवसीय संतमत सत्सं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.