पूर्णिया, सितम्बर 1 -- Purnia News: पूर्णिया। जिला प्रशासन की ओर से संचालित 'सेवा-संवाद-समाधान' अनुश्रवण प्रणाली के तहत सबका सम्मान-जीवन आसान कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित प्रज्ञान सभागार में किया गया। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने दूर-दराज के प्रखंडों और पंचायतों से पहुंचे आमजनों से सीधा संवाद कर उनकी शिकायतें गंभीरता पूर्वक सुनीं। सुनवाई के दौरान कुल 26 आवेदन प्राप्त हुए। जिलाधिकारी द्वारा आवेदनों का गहन अवलोकन करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। यह जनसुनवाई कार्यक्रम प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को जिला, अनुमंडल, प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर नियमित रूप से आयोजित किया जाता है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: 26 आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई...