पूर्णिया, सितम्बर 9 -- Purnia News: पूर्णिया, कार्यालय प्रतिनिधि। मुकदमे की लंबी प्रक्रिया से गुजर रहे लोगों और बैंक ऋण के बोझ से परेशान बकायेदारों के लिए 12 सितंबर राहत का दिन हो सकता है। राष्ट्रीय लोक अदालत में समझौते के जरिए मामलों के निपटारे के लिए पूर्णिया में बड़े स्तर पर तैयारी की गई है। व्यवहार न्यायालय के करीब 7350 लंबित मामलों को लोक अदालत के लिए चिन्हित किया गया है। वहीं बैंक, बीएसएनएल और अन्य संस्थानों से जुड़े करीब 25 हजार प्री-लिटिगेशन मामलों के बकायेदारों और ऋणियों को नोटिस भेजा गया है। ट्रैफिक चालान के मामले भी इस बार लोक अदालत में शामिल किए गए हैं। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कन्हैयाजी चौधरी ने प्रेस को संबोधित करते हुए बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूर्णिया के तत्वावधान में 12 सितंबर 2026 को सुबह 10:30...