Purnia News: 25 टीबी मरीजों के बीच फूड बास्केट का वितरण
पूर्णिया, अक्टूबर 24 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 24 अक्टूबर को जिलाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देशानुसार एवं सिविल सर्जन डॉ प्रमोद कुमार कनौजिया के मार्गदर्शन में जिला संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. तनवीर हैदर के नेतृत्व में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीनगर में 25 टीबी मरीजों के बीच फूड बास्केट का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी श्रीनगर डॉ. दिवाकर राजपाल के हाथों टीबी मरीजों को फूड पैकेट वितरित किए गए। इस पहल का मुख्य उद्देश्य टीबी मरीजों को उपचार के साथ-साथ पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना तथा उनके स्वास्थ्य में सुधार लाने में सहयोग करना है। कार्यक्रम के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दिवाकर राजपाल ने टीबी बीमारी के प्रमुख लक्षणों, समय पर जाँच कराने, नियमित रूप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.