पूर्णिया, सितम्बर 11 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। श्रीनगर पुलिस ने चोरी के 24 घंटे के अंदर बाइक बरामद कर दो आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। श्रीनगर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि हसैली खुटी ईदगाह चौक निवासी शमशेर की बाइक नौ सितम्बर को चोरी हो गई थी। चोरी की सूचना मिलते ही चोर को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर बाइक बरामद कर आरोपी को दबोच लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...