पूर्णिया, सितम्बर 22 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों की आधार सीडिंग को लेकर जिला प्रशासन ने विशेष अभियान तेज कर दिया है। जिलाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में पेंशनधारियों की आधार सीडिंग शीघ्र पूरी कराने का निर्देश दिया गया है। प्रशासन ने सभी वृद्ध, दिव्यांग एवं विधवा पेंशनधारियों से अपनी आधार सीडिंग जल्द कराने की अपील की है, ताकि पेंशन भुगतान में तकनीकी कारणों से किसी तरह की बाधा नहीं आए। जिला प्रशासन के अनुसार, 10 से 21 सितंबर 2026 के बीच विशेष अभियान के दौरान 5,198 नए लाभार्थियों की आधार सीडिंग की गई है। जिले में अब तक कुल 2,88,116 लाभार्थियों की आधार सीडिंग सफलतापूर्वक पूरी हो चुकी है। वहीं वर्तमान में 23,197 पेंशनधारियों की आधार सीडिंग लंबित ह...