Purnia News: 22.50 लीटर देसी शराब के साथ तीन गिरफ्तार
पूर्णिया, नवम्बर 7 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ थाना पुलिस ने 22.50 लीटर देसी शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान डुमरा निवासी सोनू कुमार एवं अजीत कुमार तथा मिसरी नगर निवासी अनवर मुर्मू के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों को थाना कांड संख्या 258/26 के तहत गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष दीपक ने बताया कि तीनों आरोपितों को उनके आवास से गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से कुल 22.50 लीटर देसी शराब बरामद की गई। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.