पूर्णिया, नवम्बर 9 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह के निर्देशानुसार पूर्णिया विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो जमीरूल आलम ने शैक्षणिक सत्र 2026-30 के सीबीसीएस प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा का परीक्षा कार्यक्रम और परीक्षा केंद्रों की नाम घोषित कर दिया है। बीए,बीएससी और बीकॉम स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 20 से 26 नवंबर तक आयोजित की जायेगी। परीक्षा को लेकर पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज जिले में कुल 25 परीक्षाकेन्द्र बनाये गये हैं। सभी परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा का आयोजन प्रथम पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा में विश्वविद्यालय के अधीनस्थ कॉलेजों के 40 हजार से अधिक परीक्षार्थी भाग लेंगे। पूर्...