पूर्णिया, अक्टूबर 11 -- Purnia News: कसबा, एक संवाददाता। दुर्गापूजा के मद्देनजर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कसबा पुलिस ने रविवार की सुबह बैसा मोड़ के पास वाहन जांच के दौरान 2.657 किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। प्रारंभिक पूछताछ में गांजा तस्करी के तार नेपाल से जुड़े होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस के अनुसार, गिरोह का मुख्य सरगना अररिया जिले का रहने वाला है, जिसकी पहचान कर ली गई है। रविवार की दोपहर कसबा थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-दो डॉ. गौरव कुमार ने बताया कि सुबह करीब 7:30 बजे बैसा मोड़ के पास पुलिस वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान जलालगढ़ की ओर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर आ रहे दो लोग...