पूर्णिया, अक्टूबर 12 -- Purnia News: केनगर, एक संवाददाता। बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ के आह्वान पर केनगर अंचल के सभी राजस्व कर्मचारी 11 अक्टूबर से सामूहिक हड़ताल पर हैं। पूर्व में हुए समझौतों और 17 सूत्री मांगों पर विभागीय सहमति के बावजूद उनका अनुपालन नहीं होने के विरोध में कर्मचारियों ने यह कदम उठाया है। इससे अंचल कार्यालय में राजस्व से जुड़े कार्य पूरी तरह प्रभावित हो गए हैं। केनगर प्रखंड कार्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन कर रहे राजस्व कर्मचारियों ने बताया कि संघ की ओर से लंबे समय से अपनी मांगों को पूरा करने के लिए प्रयास किया जा रहा है। इसके बावजूद सरकार के साथ सकारात्मक वार्ता नहीं होने और पूर्व में बनी सहमति पर कार्रवाई नहीं किए जाने के कारण सामूहिक हड़ताल शुरू की गई है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: राजस्वकर्मी अनिश्चितकाली...