पूर्णिया, अगस्त 31 -- Purnia News: हरदा, एक संवाददाता। मरंगा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 15 लीटर देसी शराब के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मरंगा थाना क्षेत्र के सहरा पंचायत अंतर्गत भूड़ी पश्चिम गांव में छापेमारी की गई। इस दौरान तल्लू हांसदा, विनोद ऋषि और सोने लाल ऋषि को 15 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीनों आरोपियों को मद्य निषेध कानून के तहत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- Purnia News: 16 लीटर देसी शराब के साथ तीन गिरफ्तार, बाइक जब्त

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...