पूर्णिया, अक्टूबर 24 -- Purnia News: पूर्णिया, वरीय संवाददाता। कोसी स्नातक निर्वाचन को लेकर 27 अक्टूबर को प्रातः 8:00 बजे वोटों की गिनती शुरू होगी। मतगणना का कार्य 14 टेबल पर निर्धारित किया है। मतगणना टेबल की संरचना, राउंडवार परिणाम प्रविष्टि, सीलिंग प्रक्रिया और गोपनीयता बनाए रखने का निर्देश है। सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों को ससमय मतगणना केंद्र पर पहुंचने का निर्देश दिया गया है। मतगणना कार्य में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मियों के लिए मतगणना टेबल का चयन रेडेमाईजेशन के द्वारा किया जाएगा। कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र द्विवार्षिक निर्वाचन के सफल,निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन को लेकर समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में मतगणना कार्य में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्...