पूर्णिया, अगस्त 13 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया के अमर बाल शहीद ध्रुव कुंडू की शहादत को स्मरण करते हुए 13 अगस्त को सुबह सात बजे ध्रुव उद्यान पार्क में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मात्र 13 वर्ष की आयु में 13 अगस्त 1942 को भारत की आजादी के लिए ब्रिटिश पुलिस की गोलीबारी में शहीद हुए ध्रुव कुंडू को कार्यक्रम के दौरान श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सामाजिक कार्यकर्ता एवं दिल्ली विश्वविद्यालय के शोधार्थी शौर्य राय ने बताया कि ध्रुव कुंडू पूर्णिया अंचल के उन वीर सपूतों में से हैं, जिन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: 13 साल में शहादत देने वाले ध्रुव के नाम पर बना पार्क, स्मारक एवं शिलापट्ट लगाने की मांग ऐसे स्थानीय शहीदों क...