Purnia News: 125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना जारी रखने की मांग
पूर्णिया, नवम्बर 3 -- Purnia News: बड़हारा कोठी, एक संवाददाता। बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना को लेकर चल रही चर्चा के बीच समाजसेवी त्रिभुवन कुमार ने गरीब परिवारों के हित में सरकार से इस योजना को जारी रखने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बिहार में बड़ी संख्या में गरीब, मजदूर और किसान परिवार रहते हैं। ऐसे परिवारों के लिए 125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना काफी राहत देने वाली है। उन्होंने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी से जूझ रहे गरीब परिवारों पर बिजली बिल का अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ना चाहिए। उन्होंने आम लोगों और युवाओं से लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाकर गरीबों को मिलने वाली बिजली सब्सिडी जारी रखने की मांग करने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.