पूर्णिया, नवम्बर 14 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की ओर से गुरुवार को जब्त की गई कुल 1160.650 लीटर अवैध शराब का विनष्टीकरण किया गया। जिलाधिकारी अंशुल कुमार के आदेश पर यह कार्रवाई विभाग के कार्यालय परिसर में निर्धारित प्रक्रिया के तहत संपन्न हुई। इस दौरान कार्यपालक दंडाधिकारी सदर अभय राज, सहायक आयुक्त मद्यनिषेध एवं उत्पाद लाला अजय कुमार सुमन तथा मद्यनिषेध निरीक्षक हरिलाल राम मौजूद थे। विभाग के अनुसार जब्त शराब का विनष्टीकरण पारदर्शी तरीके से नियमानुसार कराया गया। यह भी पढ़ें- Purnia News: अवैध शराब के विरुद्ध ड्रोन से छापेमारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...