पूर्णिया, सितम्बर 26 -- Purnia News: बायसी, एक संवाददाता। बायसी थाना क्षेत्र की गंगार पंचायत के मालोपारा तेलंगा एवं शेरन पोखर में गुरुवार को आए चक्रवाती तूफान से 106 परिवारों के घरों के छप्पर और टीन उड़ गए। घटना के बाद प्रशासन ने क्षति का आकलन शुरू कर दिया है। वहीं स्थानीय ग्रामीण एवं समाजसेवी भी प्रभावित परिवारों की मदद के लिए आगे आए हैं। शुक्रवार को अंचलाधिकारी गणेश पासवान ने बताया कि चक्रवाती तूफान से 106 परिवारों के घरों के छप्पर उड़ने की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। सभी प्रभावित परिवारों को तत्काल प्लास्टिक उपलब्ध करा दिया गया है। इसके अलावा ग्रामीणों एवं समाजसेवियों की ओर से प्रभावित परिवारों को मोमबत्ती, मुढ़ी, चूड़ा सहित अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। यह भी पढ़ें- मौसम की मार: पूर्णिया में आंधी-पानी से तबाही, 50 घरों...