पूर्णिया, नवम्बर 24 -- Purnia News: - पूर्णिया में नशामुक्ति का संदेश लेकर जिला स्कूल पहुँची एलईडी वैन, छात्र-छात्राओं ने देखी जागरूकता डॉक्यूमेंट्री : -- पूर्णिया। नशामुक्त बिहार अभियान के अंतर्गत चार चरणों में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अभियान के चतुर्थ चरण 'युवा जोश' के तहत जिला स्कूल पूर्णिया के परिसर में एलईडी वैन के माध्यम से नशामुक्ति विषयक जागरूकता डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं को डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों, इसके सामाजिक एवं पारिवारिक प्रभावों तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवन के महत्व से अवगत कराया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के प्रति जागरूक कर उन्हें नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है। यह भी पढ़ें...