पूर्णिया, अक्टूबर 25 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के बीचों-बीच बहने वाली सौरा नदी के किनारे वर्षों से जमा कचरे एवं मेडिकल वेस्ट की समुचित सफाई की मांग को लेकर सेव सौरा कैंपेन से जुड़े युवा 31 अक्टूबर को एकदिवसीय भूख हड़ताल करेंगे। यह निर्णय रविवार को सिटी काली मंदिर के समीप सौरा नदी के तट पर आयोजित बैठक में लिया गया। गांधी जयंती के अवसर पर शुरू हुए इस अभियान के माध्यम से युवा सौरा नदी के किनारे कचरे की डंपिंग और नदी के पर्यावरण पर पड़ रहे संभावित दुष्प्रभावों का मुद्दा लगातार उठा रहे हैं। अभियान से जुड़े युवाओं का कहना है कि 2 से 24 अक्टूबर के बीच जिला प्रशासन एवं पूर्णिया नगर निगम के संबंधित अधिकारियों को कई बार लिखित आवेदन देकर नदी किनारे जमा कचरे एवं मेडिकल वेस्ट को हटाने तथा उसका सुरक्षित निस्तारण करने की मांग ...