पूर्णिया, अगस्त 17 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मिश्रीनगर चौक के समीप एक चक्का ट्रक से 443.250 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से ट्रक चालक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब के साथ ट्रक और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। मामले में जलालगढ़ थाना कांड संख्या 174/26 दर्ज किया गया है। जलालगढ़ पुलिस के अनुसार, 14 अगस्त को गश्ती के दौरान करीब 16:45 बजे गुप्त सूचना मिली कि अररिया की ओर से लाल रंग के ट्रक रजिस्ट्रेशन संख्या बीआर 06जी 6340 में शराब लोड कर पूर्णिया की ओर ले जाई जा रही है। सूचना के बाद पुलिस ने मिश्रीनगर चौक के पास अररिया-पूर्णिया एनएच-27 पर वाहन चेकिंग शुरू की। करीब 6 बजे अररिया की ओर से उक्त ट्रक आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर चालक...