Purnia News: -पूर्णिया में विदेशी शराब बरामद, बंगाल से लाई जा रही थी शराब, बाइक सवार फरार :
पूर्णिया, नवम्बर 9 -- Purnia News: -पूर्णिया में विदेशी शराब बरामद, बंगाल से लाई जा रही थी शराब, बाइक सवार फरार : -- पूर्णिया। मद्यनिषेध विभाग पूर्णिया की टीम द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बरसौनी टोल प्लाजा के समीप सघन वाहन जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई की गई। जांच के क्रम में पश्चिम बंगाल की ओर से आ रही एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रुकने का इशारा किया गया। मद्यनिषेध टीम को देखते ही मोटरसाइकिल चालक वाहन लेकर भागने लगा। टीम द्वारा पीछा कर उसे पकड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक मोटरसाइकिल छोड़कर फरार होने में सफल रहा। मोटरसाइकिल की तलाशी लेने पर सीट पर बंधे पिट्ठू बैग से 32.400 लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी। मौके पर ही विधिवत जब्ती सूची तैयार कर शराब एवं मोटरसाइकिल (पंजीकरण संख्या BR11BQ-3711) को जब्त कर लिया गया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.