पूर्णिया, जुलाई 13 -- Purnia News: पूर्णिया। जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में वरीय पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों द्वारा जिला अंतर्गत खाद्य पदार्थ एवं मिठाइयों की दुकान और विभिन्न होटलों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच लगातार की जा रही है। इसी कड़ी में सोमवार को बायसी के अनुमंडल पदाधिकारी अभिषेक रंजन एवं खाद्य संरक्षण पदाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से बायसी अनुमंडल के विभिन्न दुकानों, होटल एवं मिठाई प्रतिष्ठानों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सैंपल एकत्रित कर जांच के लिए भेजा गया है। मिठाई एवं खाद्य पदार्थों में मिलावटी सामग्री पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों तथा होटल संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: रोलिंग पिन केक शॉप पर छाप...