Purnia News: हिन्दुस्तान डांडिया नाइट : सुर-लय-ताल पर जमकर थिरके पूर्णियावासी
पूर्णिया, नवम्बर 3 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान टीम। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान की ओर से आयोजित डांडिया कार्यक्रम में पूर्णिया वासी झूम उठे। युवाओं का उत्साह देखते ही बना। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे युवक-युवतियों ने डांडिया की धुन पर जमकर ठुमके लगाए। कार्यक्रम में सैकड़ों युवतियों और महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पारंपरिक गीतों और बॉलीवुड की आकर्षक धुनों पर पूरा माहौल उत्सवमय हो गया। जिलाधिकारी अंशुल कुमार, मेयर विभा कुमारी, विद्या विहार समूह के अध्यक्ष राजेश चंद्र मिश्रा, एसडीपीओ-टू डॉ. गौरव कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर डांडिया उत्सव का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का आगाज गणेश वंदना से किया गया। म्यूजिकल ग्रुप की ओर से एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों ने देर रात तक शहरवासियों को कार्यक्रम स्थल से बांधा। कार्यक्रम में प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.