पूर्णिया, जुलाई 3 -- Purnia News: बायसी/डगरूआ। एक संवाददाता बायसी एवं डगरूआ प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाले एनएच-31 पर रॉन्ग साइड ड्राइविंग और शॉर्टकट रास्तों का इस्तेमाल आम होता जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई वाहन चालक यातायात नियमों की अनदेखी करते हुए दूरी कम करने के लिए गलत दिशा में वाहन चलाते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ रहा है। लोगों के अनुसार यहां कई वाहन चालक सही और गलत लेन की परवाह किए बिना अपनी सुविधा के अनुसार सड़क का उपयोग करते हैं। इसके कारण पूर्व में कई सड़क दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं, लेकिन अब तक इस समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस पहल नहीं की गई है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: सड़क पार करने के दौरान जल्दबाजी बन रहा हादसे का कारण स्थानीय लोगों का कहना है कि एनएच-31 के प्रमुख चौक-चौराहों पर नियमित रूप से ह...