पूर्णिया, अक्टूबर 31 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में शराब सप्लयार हाईटेक हो गए हैं। शराब मंगाने से लेकर पुलिस की टोह लेने के लिए वे नये तकनीक का सहारा ले रहे हैं। शुक्रवार को मद्य निषेध की टीम की छापेमारी में इस बात का खुलासा हुआ है। टीम ने डगरूआ के टौली वार्ड नंबर दो में छापेमारी कर एक घर से 63 लीटर विदेशी शराब के साथ दो वॉकी- टॉकी बरामद किया गया है। मामले में गृह स्वामी को टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सुनील यादव के रूप में हुई है। वॉकी- टॉकी के सहारे वह पुलिस की जानकारी लेता था। टीम की पूछताछ में इस बात की जानकारी मिली कि घर से कुछ दूरी पर लाइनर आरोपी को पुलिस के आने की जानकारी देता था। जिसे वह सचेत हो जाता था। मसलन टीम ने आरोपी के घर सवेरे छापामारी की। जिसमें शराब के साथ प्रयुक्त हो रहे वॉकी- टॉकी क...