पूर्णिया, अगस्त 12 -- Purnia News: भवानीपुर, एक संवाददाता। हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को भवानीपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। बीडीओ मनोज कुमार के नेतृत्व में आयोजित अभियान में प्रखंड क्षेत्र की सभी पंचायतों के स्वच्छता पर्यवेक्षक, दर्जनों सफाई कर्मी एवं प्रखंड के कई अधिकारियों ने भाग लिया। अभियान के दौरान प्रखंड कार्यालय परिसर की साफ-सफाई के साथ पेड़-पौधों की रंगाई-पुताई भी की गई। सफाई कर्मियों ने परिसर के विभिन्न हिस्सों में जमा कचरे को हटाया तथा आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाने का काम किया। इस मौके पर बीडीओ मनोज कुमार ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल तिरंगा फहराने तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वच्छता, देशभक्ति और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करने का भी अवसर है । यह भी पढ़ें- P...