Purnia News: हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा ने निकाली बाइक रैली
पूर्णिया, अगस्त 14 -- Purnia News: जानकीनगर, एक संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल जानकीनगर की ओर से हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार को बाइक रैली निकाली गई। नगर पंचायत जानकीनगर के चोपड़ा बाजार स्थित दुर्गा मंदिर परिसर से निकली रैली में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्कूली छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रैली का नेतृत्व भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गुंजन शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि बाइक रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूक करना है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अधिक से अधिक नागरिकों को अपने घरों और संस्थानों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करने तथा देशभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- Ara News: 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत निकाली तिरंगा यात्राहर घर तिरंगा अभियान रैली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.