पूर्णिया, सितम्बर 27 -- Purnia News: हरदा, एक संवाददाता। मरंगा थाना क्षेत्र के हरदा बाजार से रविवार को दिनदहाड़े बाइक चोरी का मामला सामने आया है। रहुआ पंचायत निवासी बाइक मालिक सुनील कुमार मंडल ने बताया कि वह रविवार दोपहर करीब एक बजे अपनी बाइक हरदा बाजार में खड़ी कर सामान खरीदने गए थे। खरीदारी करने के बाद जब वापस लौटे तो बाइक वहां से गायब थी। उन्होंने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक का कोई पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने घटना को लेकर मरंगा थाने में लिखित आवेदन दिया। चोरी हुई बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर-39टी-2959 बताया गया है। मरंगा पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की भी जांच कर रही है ताकि बाइक चोरी करने वाले का सुराग मिल सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...