Purnia News: हरकत में आया नगर परिषद प्रशासन, जाम नालों की सफाई शुरू
पूर्णिया, जुलाई 20 -- Purnia News: बनमनखी, संवाद सूत्र। शहर में जलजमाव और गंदगी की समस्या को लेकर सोमवार को आपके लोकप्रिय अखबार हिन्दुस्तान में खबर प्रकाशन के बाद नगर परिषद प्रशासन सक्रिय हो गया। कुछ ही घंटे बाद नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में जाम नालों की सफाई का कार्य शुरू कर दिया गया। सफाई कर्मियों ने मुख्य बाजार समेत कई स्थानों पर नालों की सफाई कर उनमें जमा गाद और कचरे को बाहर निकाला। वहीं जलजमाव वाले स्थलों से पानी निकासी की भी व्यवस्था की गई। लगातार हो रही बारिश के कारण नगर परिषद क्षेत्र की कई सड़कें जलमग्न हो गई थीं, जिससे लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। यह भी पढ़ें- Begusarai News: रातभर बारिश होने से शहरी क्षेत्र में पानी ही पानी नगर परिषद की ओर से जल निकासी की कार्रवाई शुरू होने से लोगों को क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.