Purnia News: हथियार के बल पर राजमिस्त्री से बाइक, मोबाइल व नकदी की छिनतई
पूर्णिया, अगस्त 15 -- Purnia News: केनगर, एक संवाददाता। केनगर थाना क्षेत्र के बेलारिकावगंज पंचायत अंतर्गत बालूरघाट चौक के समीप शुक्रवार सुबह दो बाइक पर सवार पांच नकाबपोश अपराधियों ने हथियार के बल पर एक राजमिस्त्री से बाइक, मोबाइल एवं नकदी छीन ली और फरार हो गया। पीड़ित की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रानीपतरा भोगा भटगामा गांव निवासी स्व. मो. जमाल के पुत्र मो. शाहजहां के रूप में हुई है। पीड़ित ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह अपनी बाइक से राजमिस्त्री का काम करने श्रीनगर थाना क्षेत्र के जगेली पंचायत स्थित आंखा अस्पताल जा रहा था। इसी दौरान बालूरघाट चौक के समीप अपाचे और राइडर बाइक पर सवार पांच नकाबपोश अपराधियों ने उसे रोक लिया। पीड़ित के अनुसार अपराधियों ने हाथ में कट्टा लहराते हुए उसके साथ मारपीट की, जिससे वह बेहोशी की हालत में पहुंच गया। इसके ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.