पूर्णिया, अगस्त 31 -- Purnia News: केनगर, एक संवाददाता। केनगर थाना क्षेत्र के बेला-रिकाबगंज पंचायत अंतर्गत नहर-श्रीनगर मुख्य सड़क पर बांध के समीप शनिवार देर शाम बाइक सवार से हथियार का भय दिखाकर करीब 42 हजार रुपये नकद और सैमसंग स्मार्टफोन लूटने का मामला सामने आया है। घटना के बाद तीनों कथित अपराधी मौके से फरार हो गए। पीड़ित की पहचान श्रीनगर थाना क्षेत्र के हसेली खुट्टी पंचायत अंतर्गत देवी नगर निवासी सिकंदर अली के पुत्र अब्दुल मतीम के रूप में हुई है। बताया जाता है कि अब्दुल मतीम कबाड़ बेचने के बाद शनिवार देर शाम बाइक से श्रीनगर स्थित अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बांध के समीप पहले से घात लगाए तीन अपराधियों ने उन्हें रोक लिया और हथियार का भय दिखाकर रुपये एवं मोबाइल छीन लिया।स्थानीय लोगों के अनुसार, सुनसान होने के कारण घटनास्थल अपराधियों के लि...